जूही गोशाला स्थित श्री साईं धाम मंदिर में शनिवार को 19वां अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सुबह भगवान श्री वेंकटेश, भूदेवी, श्रीदेवी और साईंनाथ का दूध ,दही, शहद और शक्कर से अभिषेक किया गया। शाम को गोपूजन के बाद महाआरती हुई और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मुख्य आकर्षण 100 किलो पके चावल से बना गोवर्धन पर्वत रहा। मंदिर प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र ने महोत्सव की परंपरा और भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का महत्व बताया। इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, महापौर प्रमिला पांडेय, एमएलसी सलिल विश्नोई, प्रवीण अरोड़ा, सतनाम अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, मनोहर लाल बजाज, लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद रहे।