फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: कंटेनर में लगी आग, चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टाइल्स लदे कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर से लपटें उठतीं देख दूसरे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सूझ बूझ दिखाते हुए चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट या टायरों की रगड़ से निकली चिंगारी से लगना माना जा रहा है। राजस्थान के अलवर के थाना व कस्बा गाजी निवासी चालक तोलाराम व परिचालक मोहनलाल कंटेनर में गुजरात के मोरबी से टाइल्स लादकर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। सोमवार दोपहर ठठिया थाना क्षेत्र में मंडी के सामने कंटेनर के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने कंटेनर साइड में रोका। कुछ ही मिनटों में पूरा कंटेनर आग की चपेट में आ गया। लोगों ने अपने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी और सुरक्षित दूरी बना ली। आग की चपेट में आने से कंटेनर में लदी लाखों रुपये की टाइल्स जलकर राख हो गईं, नुकसान का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका। सूचना पर ठठिया थाना पुलिस, यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने क्रेन की मदद से जले हुए कंटेनर को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें