फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी की टक्कर मारकर जमीन पर गिराया, फिर बरसाए लात-घूसे, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दबंगई

मामला थाना प्रेमनगर इलाके का है। नगरा के हीरापुरा मोहल्ला निवासी राजेश साहू के मुताबिक 20 सितंबर को एक रेलकर्मी ने उसे स्कूटी से टक्कर मारी। इसके बाद लात-घूंसों से जमकर पीटा और गला तक दबाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। राजेश ने उसी रात प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिया नंबर नौ स्थित पुलिस चौकी से तीन बार मेडिकल कराया जा चुका हैं, लेकिन अब तक उसकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि पुलिस पीड़ित से ही अपने परिजनों को भी थाने लेकर आने का भी दबाव बना रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें