नवरात्र के पावन अवसर पर झांसी के प्रसिद्ध प्राचीन पंचकुइयां मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता रानी के दर्शन और जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। नवरात्र के पहले दिन सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ा।