केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में सड़कों की तस्वीर बदली है और अब उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। खराब काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वे दोबारा काम नहीं कर सकेंगे।