जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के गोदाम बाजार चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में सो रहे अधेड़ की रविवार रात सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार भोर करीब तीन बजे बाजारवासियों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।