फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: खाद के लिए पीसीएफ केंद्र पर किसानों का हंगामा, मनमाने तरीके से वितरण का आरोप

डीएपी खाद के वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए शनिवार को किसानों ने गल्ला मंडी परिसर स्थित पीसीएफ खाद केंद्र पर हंगामा किया। किसानों ने टोकन व्यवस्था लागू कर सूची के आधार पर पारदर्शी तरीके से खाद वितरण कराने की मांग की। नायब तहसीलदार और पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। पीसीएफ केंद्र पर जलभराव के चलते किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए एसडीएम अभिनव कुमार ने नजदीक स्थित आरएफसी गोदाम से खाद वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था कराई है। शनिवार को बड़ी संख्या में किसान डीएपी लेने पहुंचे, लेकिन वितरण व्यवस्था को लेकर उन्होंने सवाल उठाए। किसानों का आरोप था कि वे सुबह से भूखे-प्यासे धूप में लाइन में खड़े हैं, इसके बावजूद खाद मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। केंद्र प्रभारी पर मनमाने तरीके से खाद बांटने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि टोकन सिस्टम लागू कर सूची के आधार पर खाद बांटी जाए, ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो। सूचना पर नायब तहसीलदार वैभव कुमार गुप्ता और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम अभिनव कुमार ने बताया कि किसानों की समस्या सुनने के लिए नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने किसानों की परेशानी सुनकर तत्काल खाद वितरण सुचारु कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें