फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर गोकुला जाट की वीरगाथा को कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में शामिल करने से बिसावर में खुशी की लहर

वीर गोकुला जाट की वीरगाथा को कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह और विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिसावर पहुंचे। उन्होंने वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाठ्यक्रम में वीरगाथा शामिल होने से नई पीढ़ी उनके संघर्ष और बलिदान से परिचित होगी। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के प्रयास से यह महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। वीर गोकुला जाट की जन्मस्थली तिल्हू चहत्तर बिसावर ग्राम पंचायत में होने से क्षेत्रवासियों ने इसे गौरव का विषय बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें