फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में सपा ने किया पीडीए धनगर समाज सम्मेलन आयोजित

सादाबाद में रविवार को अन्नपूर्णा सेवा सदन में समाजवादी पार्टी ने पीडीए धनगर समाज सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में धनगर समाज के लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने समाज के लोगों का सम्मान किया। उन्होंने सपा सरकार में धनगर समाज के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार आने पर धनगर समाज के प्रमाण पत्र बनवाए जाएंगे। माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भी सादाबाद में स्थापित होगी। उन्होंने समाज को जागरूक होकर एकजुट रहने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सपा जिला प्रभारी राकेश बघेल ने समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सपा महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें