हाथरस थाना कोतवाली नगर में भगवान श्री परशुराम की मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई। एक लड़के ने बाइक से आकर पत्थर मारा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा। आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।