इगलास क्षेत्र में बुधवार की दोपहर 12:15 बजे कारस पुलिया पर गंगा स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारने के बाद डंपर शिवकुमार (24) को डेढ़ किमी तक घसीटते हुए तोछीगढ़ बंबा तक ले गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया और उसमें आग लगा दी।घटना के बाद अलीगढ़ और हाथरस जिलों से काफी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को खदेड़ा।