खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को ग्राम मुजफ्फरा बांगड़पुर (मुदाफरा), थाना बाबूगढ़ स्थित गजेंद्र सिंह की डेयरी का निरीक्षण किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के नेतृत्व में टीम ने क्रीम, रिफाइंड, दही और दूध के एक-एक नमूने संग्रहित किए। क्रीम में मिलावट के संदेह पर 18 किलोग्राम क्रीम और लगभग 25 लीटर तेल-वनस्पति का मिश्रण नष्ट कराया गया।