फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हापुड़ में आधी रात घर के बाहर खड़ी कार चोरी, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काली मस्जिद किला कोना में घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी हो गई। चोरी हुई कार में लाखों रुपये की लोअर और टीशर्ट रखी हुई थी। यह घटना निगरानी कैमरे में कैद हो गई है। कार मालिक जावेद ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। जावेद रविवार रात करीब आठ बजे गाजियाबाद से बाजार लगाकर घर लौटे थे। देर रात करीब ढाई बजे एक चोर उनकी कार चुराकर फरार हो गया। सुबह कार न मिलने पर जावेद ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि निगरानी फुटेज से चोर की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें