फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पोस्ट से बढ़ी रंजिश, खूनी अंजाम तक पहुंचा विवाद, हमले से कुछ घंटे पहले भी विनोद ने की थी पोस्ट

परसपुर के रेक्सड़िया निवासी व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को विनोद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं, निषाद पार्टी की ओर से कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन की घोषणा के बाद वहां भी पुलिस बल तैनात किया गया है। विनोद की हत्या को पुलिस फिलहाल केवल अचानक हुए विवाद के तौर पर नहीं देख रही है। शुरुआती जांच में सोशल मीडिया पर लगातार चल रही बयानबाजी और पोस्ट को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने हमले की जांच के साथ ही विनोद की सोशल मीडिया गतिविधियों और विवादित पोस्टों को भी जांच के दायरे में लिया है। हत्या से कुछ घंटे पहले की पोस्ट भी जांच में अहम बुधवार रात हमले से कुछ घंटे पहले विनोद ने फेसबुक पर एक रील पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने निषाद समाज के लोगों से इसे अधिक से अधिक साझा करने की अपील की थी। विनोद सोशल मीडिया पर निषाद समाज से जुड़े मुद्दों और राजनीतिक विषयों पर लगातार मुखर रहते थे। उनकी पोस्ट पर कई बार तीखी बहस और प्रतिक्रियाएं भी होती थीं। इसके बावजूद वह लगातार सक्रिय रहे। रास्ते में रोककर किया हमला पुलिस की जांच के अनुसार बुधवार देर रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे विनोद को रास्ते में शुभम सिंह उर्फ गोलू ने रोक लिया। आरोप है कि शुभम ने सुभाष सिंह, आकाश सिंह समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से वार किए जाने का भी आरोप है। गंभीर हालत में विनोद को पहले परसपुर सीएचसी, फिर मेडिकल कॉलेज गोंडा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहां बृहस्पतिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद परसपुर थाना प्रभारी कमला शंकर चतुर्वेदी और शाहपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी अभिषेक के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, आपसी रंजिश और हमले के पीछे के अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें