फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला आयोग की उपाध्यक्ष के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, बाहर से जांच कराने की शिकायत

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की कलई खुल गई। मरीजों ने आयोग की उपाध्यक्ष से बाहर के पैथालॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच कराने की शिकायत की। निरीक्षण के दौरान कई महिलाओं के हाथों में बाहर की पैथालॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पर्चे मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए चारू चौधरी ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर से जांच कराने के लिए न भेजा जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध जांच सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिया जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में शौचालयों में गंदगी भी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं, डॉक्टरों की ओर से नियमित रूप से हस्ताक्षर न किए जाने का मामला भी सामने आया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सीएमएस डॉ. शंभूदयाल से अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और सामने आई कमियों को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल में आने वाली मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें