फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 08:57 AM IST

गोंडा में पुलिस ने शराब दुकान के सेल्समैन से हुई करीब 70 हजार रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। रविवार देर रात लालपुर खालसा तिराहे के पास मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह कार्रवाई नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त रूप से की। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के ऐली परसौली निवासी यश प्रताप सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, 19,500 रुपये और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। चार सितंबर की रात रुद्रपुर विशेन स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन अंकित गुप्ता से दो बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर करीब 70 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यश प्रताप ने अपने साथियों के साथ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें