फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने की समीक्षा, बोले- मेडिकल कॉलेज में हो कैंसर का इलाज

गोंडा में मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए सहायता पाने वाले 458 लाभार्थियों की समीक्षा बैठक में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोंडा मेडिकल कॉलेज को कैंसर उपचार व रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित करने की मांग रखी। विधायक के अनुसार, 2023 से अब तक 458 मरीजों को करीब 7.50 करोड़ रुपये की मदद मिली है। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली और मुंबई न जाना पड़े, इसके लिए गोंडा में ही गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। बैठक में लाभार्थियों ने भी स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें