फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में समस्याओं को लेकर दिव्यांगजनों ने किया प्रदर्शन, सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

गोंडा में कलेक्ट्रेट के टिनशेड में बुधवार को दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई। प्रदेश सचिव निशक्तजन प्रकोष्ठ अरुण तिवारी ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सुनवाई नहीं होने पर अंबेडकर चौराहे पर जाम लगाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान शमशाद, विनोद, अविनाश समेत बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें