फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में किसानों को छह फीसदी ब्याज पर मिलेगा छह लाख तक ऋण

गोंडा में जिला पंचायत सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। सहायक आयुक्त रवि शंकर चौधरी ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अब छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत की रियायती वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए सुलभ दर पर ऋण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में फरवरी 2026 में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रालय की ओर से शुरू की गई भारत टैक्सी सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि भारत टैक्सी देश की पहली सहकारिता आधारित और सरकार समर्थित राइड हेलिंग सेवा है, जिसे ओला और उबर जैसी निजी सेवाओं के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सीडीओ दयानंद प्रसाद समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें