फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: डीएम के आश्वासन पर पांचवें दिन खत्म हुआ दुसाध समाज का धरना

गोंडा: अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर पांच दिनों से चल रहा दुसाध समाज का धरना शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आश्वासन पर समाप्त हो गया। लोक जनशक्ति पार्टी के बैनर तले समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टिनशेड में धरना दे रहे थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवानदीन पासवान ने आरोप लगाया कि जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक में साक्ष्यों और रिश्तेदारों के रोटी-बेटी के संबंधों के आधार पर परीक्षण के बाद दुसाध समाज के पात्र लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद डेढ़ महीने से तहसीलों में प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे थे। इसी के विरोध में धरना शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने दुसाध समाज के पात्र लोगों की सूची तैयार कर प्रशासन को सौंपने को कहा। सूची मिलने के बाद नियमानुसार उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। लोजपा के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कल्पराम त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। उम्मीद जताई कि जल्द ही पात्र लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी होने लगेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें