फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: 700 से अधिक महिलाओं को बांटी साड़ी, मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ

गोंडा: महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को वेंकटाचार्य क्लब में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी बीना राय समेत परिवहन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण महिलाओं ने उत्साह के साथ देखा। इस दौरान 700 से अधिक महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें