थाना क्षेत्र के लखनौली बाराचवर में मोबाइल मार्ट की दुकान का शटर काटकर चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि करीमुद्दीनपुर थाना के बाराचवर निवासी सद्दाम अंसारी ने बताया कि लखनौली बाराचवर में एक बाइक एजेंसी के बगल में मोबाइल मार्ट और ए टू जेड 99 की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह करीब 7. 30 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे और सामने की शटर को खोल कर अंदर जाकर देखा तो मोबाइल की दुकान में अंदर से जाने वाली शटर को ग्राइंडर से काटा गया था।