जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में बृहस्पतिवार को प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर अभिनंदन किया। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की।