कासिमाबाद क्षेत्र के वेद बिहारी पोखरा में शुक्रवार को पूर्व जिला केसरी सुनील यादव की माता सविता देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। राहुल यादव और मऊ के जिला केसरी रवि के बीच मुकाबला खासा रोचक रहा। राहुल यादव ने बाजा दांव लगाकर रवि को हरा दिया।