सुहवल क्षेत्र के भिखीचौरा गांव स्थित खेल मैदान में सोमवार को स्व. प्रभुनारायण सिंह की स्मृति पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पजरांव और उतरौली के बीच खेला गया। पजरांव ने उतरौली को 3-1 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रतियोगिता के संयोजक दीपू सिंह ने बताया कि, मुकाबले के शुरुआती मिनटों से ही उतरौली की टीम ने पजरांव के गोलपोस्ट पर लगातार अपना हमला जारी रखा। मुकाबले के 27वें मिनट में इसका फायदा भी उनको देखने को मिला।