गाजीपुर के सुहवल क्षेत्र के स्व. प्रभुनारायण सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. प्रभुनारायण सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत क्षेत्र के भिक्खीचौरा में पहला क्वार्टर फाइनल पजरांव और गोरखपुर के बीच बृहस्पतिवार को खेला गया। शानदार मुकाबले में पजरांव की टीम ने गोरखपुर को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।