पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को रोडवेज परिसर में कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके साहसिक नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और देश के विकास में योगदान को याद किया। कहा कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश के निर्माण में भारत की भूमिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी नेतृत्व क्षमता को नई पहचान दिलाई।