फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: मौनी बाबा धाम के मेले में तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, दुकानों पर रही भीड़

गाजीपुर। करंडा विकासखंड के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम पर चल रहे पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं और खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आसपास के गांवों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। मेले में दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही, वहीं बच्चों ने झूलों और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। मेले में गृहस्थी के सामान, खिलौने और लकड़ी से बनी घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने सील-बट्टा समेत अन्य सामान की खरीदारी की। बच्चों और युवाओं में झूलों को लेकर खास उत्साह दिखा। मेले में दुकान लगाने वाले आकाश, भोला, गुल्लू और मक्खन आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से ही आसपास के गांवों के लोगों का आना शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक मेले में अच्छी भीड़ रही। इससे दुकानदारों को बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी। उधर, गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें