फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा कार्यकर्ताओं का ऐसा हुजूम, प्रशासन के छूटे पसीने; फिरोजाबाद में जोरदार प्रदर्शन

फिरोजाबाद: समाजवादी पार्टी (सपा) ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से लेकर सर्विस रोड होते हुए जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों के हाथों में विभिन्न तारों से अंकित तख्तियां थीं और वे जोरदार नारे लगा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने सपा नेताओं को मुख्यालय से बाहर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय के चैनल गेट तक पहुंच गए। चैनल बंद होने के कारण, वे उसके बाहर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन में सपा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी असीम यादव, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम सेवक यादव, अजीम भाई, मीना राजपूत, सोनू बघेल, योगेश गर्ग, नीरज यादव, राजकुमार राठौर, सत्येंद्र जैन सौली, रामप्रताप गुर्जर, हाथवंत ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, डॉ. मुजाहिद खान सहित कई अन्य सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें