फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली के त्योहार पर बसों में उमड़ी भीड़, सीट के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद

शिकोहाबाद। दिवाली के त्योहार को लेकर शनिवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। अपने घरों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बसों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बसों में सीट तो दूर, खड़े होकर सफर करने के लिए भी यात्रियों में जद्दोजहद होती रही। बसें खचाखच भरकर पहुंचने के कारण कई यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सबसे अधिक भीड़ मैनपुरी चौराहे पर देखने को मिली। यहां शिकोहाबाद और मैनपुरी की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों के इंतजार में सैकड़ों यात्री सड़क किनारे खड़े रहे। बस के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी रही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ के बीच बस में चढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटी दिवाली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसके चलते सुबह से ही बस अड्डे और प्रमुख चौराहों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती रही। बसों में जगह नहीं मिलने पर कई यात्री निजी बसों, ऑटो और अन्य निजी वाहनों से सफर करने को मजबूर हुए। रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें