एटा के अवागढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में चढ़े युवक को तिरपाल चोरी करने के शक में पकड़ लिया गया। आरोप है कि कैंटर में रखी तिरपाल चोरी करने के प्रयास के दौरान कैंटर चालक के परिजनों ने युवक को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अवागढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक युवक कैंटर पर चढ़ गया। कैंटर में रखी तिरपाल को चोरी करने के शक में कैंटर चालक के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक के पकड़े जाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया।