फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विधायक ने भगवान की आरती कर किया गणेश महोत्सव का शुभारंभ

राजा का रामपुर। पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व की धूम पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में देखी जा रही है और बाजारों में भी विशेष रौनक है। लोग जगह-जगह भगवान श्री गणेश की स्थापना कर रहे हैं 10 दिनों बाद अनंत चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश का विसर्जन किया जाएगा। सोमवार को देर शाम कस्बा के राम लीला स्थल भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा की स्थापना की गई जहां विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, सीओ अलीगंज राजेश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर अशोक रतन शाक्य एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर आरती की लोगों को प्रसाद वितरित किया। वही इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन सिंह राठौर सभी को पटका पहनकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कस्बा के मोहल्ला कहारान, पूर्वी जाटवान, मोहल्ला गढी रानी साहिबा और सदर बाजार में स्थित प्रतिमाओं की आरती कर भगवान श्री गणेश का स्वागत किया। आपको बता दें कस्बा में विभिन्न जगहों पर आकर्षक पंडाल सजा कर भगवान गणेश की स्थापना की गई है। श्रद्धालु इन पंडालों में पूजा-अर्चना में व्यस्त हैं। पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झालरों से सजाया गया है। भक्तगण गणेश प्रतिमा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पूजा में भाग लिया। जहां भक्तों द्वारा गणपत बप्पा के मोरया के जयकारे गूंजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय पुलिस बल क्षेत्र में गश्त कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस मौके पर विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि भगवान गणेश देवताओं में प्रथम पूजनीय है जो सुख समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं हम सभी कामना करते हैं भगवान गणेश नगर और क्षेत्र में सभी को सुख समृद्धि प्रदान करें। गणेश स्थापना के मौके पर बलवीर सिंह राठौर, भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर, राकेश सिंह राठौर, उदय प्रताप सिंह राठौर, दीपू मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्रा, बंटू दुबे, सम्यक शाक्य, सोमेंद्र सिंह राठौर, जौली सिंह राठौर, राजीव गुप्ता सहित सैकड़ो गणेश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें