फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को इस सीजन का पहला कोहरा

एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को इस सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ मार्गों पर दृश्यता काफी कम हो गई और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह के समय सकीट- आसपुर मार्ग, सकीट-औंछा मार्ग सहित ग्रामीण सड़कों पर कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे तक भी दिखाई नहीं दे रहा था वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से रेंगते हुए गुजरते नजर आए कई जगहों पर चालकों को हॉर्न बजाकर और बेहद सतर्कता से वाहन चलाना पड़ा। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे भी कोहरे में गुजरते हुए नजर आए बच्चे साइकिल से तो कई पैदल ही ठंड और कोहरे के बीच स्कूल जाते हुए नजर आए। अभिभावकों ने बच्चों को सतर्क रहने और सड़क किनारे चलने की सलाह दी किसानों के अनुसार कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक माना जा रहा है।फिलहाल सुबह का कोहरा धूप निकलने के बाद छंट गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें