फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला के साथ पति का भी काट दिया पूरा टिकट, रोडवेज बस में हंगामा

Arun Parashar Updated Fri, 28 Aug 2026 11:52 PM IST

रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के साथ एक सहयात्री को निशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने के शासनादेश के बावजूद रोडवेज परिचालक ने महिला के साथ यात्रा कर रहे उसके पति से भी पूरा किराया लेकर टिकट काट दिया। इस पर यात्री ने बस में हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद परिचालक ने सहयात्री के टिकट के पूरे रुपये वापस कर दिए। शुक्रवार को आनंद विहार दिल्ली से गांव पवास निवासी पति-पत्नी एटा डिपो की बस में सवार हुए थे। बस में तैनात परिचालक ने महिला की टिकट निशुल्क काटी, लेकिन उसके साथ सहयात्री के रूप में मौजूद पति का भी पूरा किराया लेकर टिकट बना दिया। सहयात्री ने जब निशुल्क यात्रा के प्रावधान का हवाला देते हुए इसका विरोध किया तो परिचालक से उसकी नोकझोंक हो गई। यात्रा के दौरान विवाद बढ़ता रहा। बस के एटा पहुंचने पर महिला और उसके पति ने बस स्टैंड पर परिचालक से दोबारा टिकट के रुपये वापस करने की मांग की। इस दौरान हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद परिचालक ने शासनादेश के आधार पर महिला के साथ एक सहयात्री की निशुल्क यात्रा मानते हुए काटे गए टिकट के पूरे रुपये वापस कर दिए। मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें