त्याेहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार रात भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों व आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।