महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनाने वाले पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के ओपीडी कक्ष के बाहर तक मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ के कारण लोगों को इलाज और दवा पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।