देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कतौरा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रतिमा का हाथ टूटा देख ग्रामीणों ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रतिमा किसने और कब क्षतिग्रस्त की, इसका पता नहीं चल सका है।