फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति कान्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोले- पर्याप्त नींद और नियमित रिवीजन से बढ़ेगा आत्मविश्वास, VIDEO

परीक्षा के दौरान तनाव लेने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करें। पाठ्यक्रम का नियमित रिवीजन, बेहतर दिनचर्या, पर्याप्त नींद, पौष्टिक भोजन के साथ व्यायाम और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे तनाव कम होगा और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। परीक्षा की तैयारी किसी मैराथन की तरह है, जिसे एक दिन में पूरा नहीं किया जा सकता। इसके लिए रोजाना थोड़ा-थोड़ा पढ़ना और समय का सही प्रबंधन जरूरी है। यह बातें अलीनगर स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. नीतेश सिंह ने कहीं। कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बचने और आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें