फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार मूसलाधार बारिश से विद्यालय परिसर जलमग्न, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 02 Sep 2026 09:06 PM IST

टांडाकला क्षेत्र में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में रुक-रुक कर हो रही वर्षा के साथ रात्रि में हो रही मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई है, जिसका सीधा असर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों पर पड़ रहा है। टांडाकला स्थित कंपोजिट विद्यालय (द्वितीय) का पूरा प्रांगण बारिश के पानी से लबालब भर गया है। चारों तरफ से पानी का बहाव विद्यालय की ओर होने से पूरा परिसर किसी तालाब में तब्दील हो गया है। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार पाल ने बताया कि सामान्य दिनों में परिसर में पानी नहीं ठहरता था, लेकिन इस बार अत्यधिक बारिश होने से आसपास के निचले इलाकों का पानी भी विद्यालय में प्रवेश कर गया है। उन्होंने बताया कि परिसर को ऊंचा कराने और मिट्टी भराई के संदर्भ में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। कमोवेश यही स्थिति प्राथमिक विद्यालय महमदपुर जमालपुर की भी है, जहां परिसर में पानी भरा हुआ है। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश यादव का कहना है कि विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई के लिए वर्षों पहले विभाग को पत्र भेजा गया था और इसके बाद भी कई बार रिमाइंडर दिया गया, लेकिन अब तक मिट्टी डालकर परिसर को ऊंचा नहीं कराया जा सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें