बांधों से पानी छोड़ने और लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा उफान पर है। चेतावनी बिंदु पार करने के बाद अब गंगा खतरे के निशान को छूने को आतुर हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम 4 बजे तक जल स्तर 70.38 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 71.262 मीटर से 88 सेमी कम है। पिछले चौबीस घंटे में 9 सेमी पानी चढ़ा है।