फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने लगा पीडीडीयू जंक्शन जाने वाला मार्ग, यात्रियों को मिलेगी राहत;video

हावड़ा-दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक पहुंचने वाले मार्ग की मरम्मत शुरू हो गई है। अमर उजाला के 15 सितंबर के अंक में ‘स्टेशनों की सड़कें छलनी, जोखिम में जान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद रेल प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी है। हावड़ा-दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोजाना 30 हजार से अधिक यात्री पहुंचते हैं। स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का दावा किया जाता है। दूसरी ओर, पीडीडीयू जंक्शन तक पहुंचने वाली सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। सबसे खराब स्थिति स्टेशन के गेट नंबर एक से प्रवेश करने पर थी। डीलक्स शौचालय के सामने प्रवेश द्वार के समीप सड़क क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें