जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार और एसपी आकाश पटेल ने शनिवार को सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता सूची में प्राथमिकता से पंजीकरण कराने और पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। रविवार को भी सुबह 10 से शाम चार बजे तक विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा।