फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: दवाओं पर अधिक एमआरपी को लेकर औषधि निरीक्षक ने विक्रेताओं संग की बैठक

बुलंदशहर में मेडिकल स्टोरों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत में दवाई बिक रही है, जिससे मरीजों की जेब ढीली हो रही है। इस पर लगाम कसने के लिए नई पहल की जा रही है। अब महंगी दवा बेचने के खेल पर जनता की नजर होगी। सभी मेडिकल स्टोर संचालक को दवा की जानकारी सार्वजनिक वेबसाइट पर दिखानी होगी। एक नवंबर से यह आदेश लागू होंगे। औषधि आयुक्त रोशन जैकब ने औषधि निरीक्षकों को जारी पत्र में निर्देश दिए कि एक नवंबर से सभी खुदरा फार्मेसियों को अपनी सार्वजनिक वेबसाइट बनाकर सभी विवरण साप्ताहिक रूप से अद्यतन करना होगा। सार्वजनिक वेबसाइट पर लाइसेंस नंबर, फार्मासिस्ट, लाइसेंसी परिसर और स्टॉक का विवरण प्रदर्शित करना होगा। साथ ही अस्पताल की फार्मेसियों में खरीद व बिक्री दर पर आधारित मूल्य सूची भी प्रदर्शित की जाएगी। यह बाते औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें