फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं रोहित हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार

बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में खिलौने की दुकान पर रेट को लेकर हुए विवाद में रोहित की हत्या के बाद परिजनों में आक्रोश है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव बेहटा माधो पहुंचा, लेकिन परिवार ने आरोपी के एनकाउंटर और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि कार्रवाई होने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए सुबह से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। एसडीएम विनोद कुमार और सीओ अशेष नाथ सिंह दो बार गांव पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। मामले में रईस अहमद और उसके बेटे वारिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वारिस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें