फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव; पास बैठी रो रही थी डेढ़ साल की बच्ची

बिजनौर जनपद के नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे से नोसोनगर जाने वाले मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में बुधवार को करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। महिला के गले में दुपट्टा लिपटा था और शव पर आग से झुलसने के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की कोशिश की आशंका से जांच कर रही है। शव के पास करीब डेढ़ साल की बच्ची रोती हुई मिली, जिसे उपचार के लिए सीएचसी भेजने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी, जबकि पुलिस महिला की पहचान कराने और घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें