बिजनौर धामपुर में नगीना चौराहे पर बीती रात बारिश और तेज हवा के कारण एक पेड़ बिजली की लाइन के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया गया कि जिस समय पेड़ बिजली की लाइन पर गिरा, उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर उस समय लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा होता तो दुर्घटना की आशंका थी। पेड़ नहीं हटने से लोगों को परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली लाइन पर गिरे पेड़ को अभी तक विद्युत निगम और वन विभाग की ओर से हटाने का प्रयास नहीं किया गया है। पेड़ के कारण नगीना चौराहे पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर वाहनों की प्रतीक्षा में खड़े यात्रियों को दिक्कत हो रही है। वन विभाग ने जल्द हटाने की बात कही वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पेड़ को हटवाने का प्रयास किया जाएगा।