फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के राणा ने प्रयागराज के रामबाबू को दी पटखनी, VIDEO

रक्षाबंधन पर गोकुलपट्टी में शुक्रवार को अंतर्जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें प्रयागराज, जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिले के पहलवानों ने भाग लिया। पांच हजार की कुश्ती में भदोही के राणा केसरी ने प्रयागराज के रामबाबू को पटखनी देकर जीत लिया। कुश्ती को लेकर सुबह से ही लोग उत्साहित रहे। दोपहर करीब 12 बजे से कुश्ती शुरू हुआ। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। आजमगढ़ के संजय पहलवान ने और मुस्लिम पहलवान को हराया। रामपुर के बाला पहलवान और जान आलम , जौनपुर के रामसमूह ने मिर्जापुर को कन्हैया को पटखनी दी। मनोज तेजपुर और गाजीपुर के राजेंद्र पहलवान के बीच हुई कुश्ती में मनोज तेजपुर ने जीत हासिल किया। पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधान फूलचंद गौतम, बद्री प्रसाद यादव, उमेश गिरी, धीरज कुमार, राहुल सिंह आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें