बस्ती जिले में नवरात्र की नवमी तिथि लगते ही देवी मंदिरों में हवन-पूजन हुआ। सिद्धपीठ काली मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां के दर्शन-पूजन के बाद हवन किया। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, अष्टमी का व्रत रखने वाले अधिकांश श्रद्धालुओं ने हवन के बाद भोजन-प्रसाद ग्रहण किया।