बरेली के फरीदपुर में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी कासिम खां पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके साथी जाहिद अली खां को भी पकड़ा है। कासिम खां 22 अगस्त को दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में कासिम को गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।