मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को बरेली आगमन पर शहर में भारी जाम लग गया। इससे स्कूली बच्चे, राहगीर और मरीज घंटों फंसे रहे। वीवीआईपी आवाजाही के कारण प्रमुख चौराहों पर यातायात रोका गया। वैकल्पिक रास्तों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ा। कुछ स्थानों पर पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। शाहजहांपुर सांसद अरुण कुमार सागर को भी कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका गया। ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी से भी जाम की स्थिति बनी।